जिला बदर अपराधियों के खिलाफ प्रचार प्रसार तेज,

गांव वालों को यह संदेश दे रही है पुलिस

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को पुलिस द्वारा सूचित किया गया कि यदि जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा निर्देश में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना चकरघट्टा पुलिस ने एक शातिर अपराधी को जिला बदर किए जाने के बाद क्षेत्रीय जनता को लाउड स्पीकर से सार्वजनिक एलान कर सतर्क किया।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर जनपद के एक आदतन अपराधी को छह माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमा से निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की हैं।
चकरघट्टा थाना पुलिस द्वारा शनिवार 24 मई 2025 को लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सूचित किया गया कि यदि जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि ऐसे किसी व्यक्ति की जनपद में मौजूदगी की जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य किया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिउतिया में सतपुतिया का खास महत्व, सात संतानों की कामना से जुड़ी है यह लोक परंपरा

चील-सियारिन से जीमूतवाहन तक यतीन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, स्वास्थ्य, बल और…

41 minutes ago

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

2 hours ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

2 hours ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

2 hours ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

4 hours ago