राजस्व विभाग की बैठक में उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश: जनसुनवाई और भूमि विवादों के समाधान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने शनिवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने नवागत जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए जनसुनवाई और जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने भूमि विवादों का तत्परता से नियमानुसार समाधान कराने, सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराने और चरागाह की भूमि को चिन्हित करने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा, उन्होंने सभी लेखपालों और कानूनगों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने पोर्टल पर वरासत, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें। धारा 24 के अंतर्गत सीमांकन से जुड़े विवादों और धारा 116 के अंतर्गत बंटवारे के मामलों का तय समयसीमा में निस्तारण आवश्यक रूप से किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि NH 727B के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के लिए संबंधित किसानों को तत्काल भुगतान कराया जाए और अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए।इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सी. पी. यादव, राजेश कुमार भारती, राजस्व निरीक्षक राम पूजन राम, हरेराम, सियाराम सहित समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

5 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

5 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

5 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

5 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

5 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

5 hours ago