संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में की गई जनसुनवाई

कुल 113 शिकायतों में सर्वाधिक 52 मामले राजस्व विभाग के,6 शिकायतो का मौके पर हुआ निस्तारण।

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ स्थानीय तहसील के सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाअधिकारी अरुण कुमार ने किया। तहसील दिवस के बीच में ही मंडलायुक्त मनीष चौहान, पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार एवं जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में जनसुनवाई की गई, तहसील दिवस पर कुल 113 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें सर्वाधिक 52 मामले राजस्व, 13 पुलिस विभाग एवम् 8 मामले विकासखंड स्तर के थे। शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थे। आज आई शिकायतों में से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। साथ ही 6 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु टीमें गठित कर मौके पर भेजी गई। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षो को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर ही निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों का निस्तारण करते समय उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागाध्यक्षो को अपने विभागों से संबंधित सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण भी सुनिश्चित करने को कहा।
जन सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार, उप पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब तहसीलदार गौरव शाह सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

13 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

13 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

13 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

13 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

13 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

13 hours ago