बायर्स एवं सेलर्स की जेम पोर्टल सम्बन्धित प्रशिक्षण 23 को कलेक्ट्रेट सभागार में

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने तथा जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी प्रदान करने एवं पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु राज्य जेम प्रकोष्ठ कैसरबाग लखनऊ द्वारा जनपद संत कबीर नगर में दिनांक 23.06.2023 को प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जाना सुनिश्चित हैl जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार संत कबीर नगर में दिनांक 23.06.2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक बायर्स एवं अपरान्ह 02:00 बजे से 04:00 बजे तक सेलर्स को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त के सम्बन्ध में उन्होंने जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी / जिलास्तरीय अधिकारी, समस्त बैंक जिला समन्वयक, समस्त औद्योगिक / व्यापारिक संगठन, समस्त स्थानीय निर्माता एवं विक्रेता (जेम) से अपेक्षा किया है कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि जेम पोर्टल पर आ रही कठिनाईयों एवं समय-समय पर हुये परिवर्तनों की जानकारी प्रदान की जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

4 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

4 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago