जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के आयोजन एवं हर घर योग सप्ताह की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। जनपद मुख्यालय पर नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2023 का आयोजन जनपद के हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया जायेगा।
नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हीरालाल इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओ, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई, दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को नवम् विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2023 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लाकों एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago