पब्लिक बाढ़ से त्रस्त सांसद शूटिंग मे मस्त

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में बाढ़ के प्रकोप से वहाँ की जनता त्राहि त्राहि करते हुए पूरी तरह से त्रस्त है वहीं आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहू फिल्म की शूटिंग करने में मस्त हैं।
आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र का देवारा घाघरा नदी मे आयी बाढ़ के कारण देवारा के लगभग 125 गाँवो को अपनी चपेट मे लेकर देवारा वासिओं के खरीफ की सारी फसलों को तो नस्ट किया ही साथ मे घर मे रखे अनाज को भी नहीं छोड़ा और मवेशिओ सहित विस्थापित होने को मजबूर कर दिया |देवारा मे आयी बाढ़ ने इतना ही नहीं किया किसानों के आने वाली रबी की फसलों पर भी प्रभाव डाला दिया है |परन्तु माननीय सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मे जनता का दुख दर्द बाँटने के बजाय बाढ़ क्षेत्र के करीब गोपालपुर के पास भगवानपुर अरहरिया गांव मे शूटिंग मे मस्त है और भाजपा के नेताओं व पदाधिकारिओं से मिलने मे समय बिता कर जिले मुख्यालय चले जाते है | बाढ़ के शुरूआती दिनों मे देवारा वासियो की समस्या को लेकर मिडिया ने ज़ब आवाज उठायी तब जाकर एक दिन सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने तो आये परन्तु बाढ़ प्रभावित आधे क्षेत्र से कम क्षेत्र का ही दौरा कर भाजपा के जिले के आला पदाधिकारिओं से मिल कर वापस हो लिए | जनप्रतिनिधिओं के इस रवैये से प्रश्नचिन्ह लग जाता है कि जनता जनार्दन किसे चुने चुनते समय किस मानक पर विश्वास जताये, यह सवाल लोकतंत्र को हमेश कटघरे मे खड़ा करता रहेगा |
दूसरी तरफ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा कर रहे शशांक शेखर मणि त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी उमा प्रकाश पांडे दुर्गेश पाठक नामित पांडे मंत्री आदि लोग जब बाढ़ पीड़ित एरिया में पहुंचे तो क्षेत्रीय जनता ने उनसे आपबीती सुनाते हुए कहा कि हम लोग बाढ़ से त्रस्त हैं और हमारे क्षेत्रीय सांसद शूटिंग करने में मस्त हैं इसके बाद मीडिया से बात करते हुए शशांक शेखर मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो काम क्षेत्र के सांसद को करना चाहिए वह काम बाढ़ पीड़ित एरिया में आकर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय और प्रदेश के पूर्व मंत्री लोग कर रहे हैं एक तरफ देवारा की जनता बाढ़ की मार से त्राहि त्राहि कर रही है दूसरी तरफ सांसद निरहू जी अपना बिजनेस चटकाने के लिए फिल्म शूटिंग मे मस्त होकर जश्न मना रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

1 hour ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…

3 hours ago

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…

3 hours ago

किकबॉक्सिंग की दुनिया में चमका डीडीयू का सितारा, इंटरनेशनल खिलाड़ी सनी सिंह ने बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं…

3 hours ago