बलिया (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सांसद विकास निधि से संवाद केंद्र बनाने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इसके लिए उन्होंने अपनी स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 25 लाख रूपये की राशि दिए जाने की भी सिफारिश की। प्रस्तावित संवाद केंद्र (ऑडिटोरियम) का निर्माण बलिया में डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट परिसर में किया जाएगा।भाजपा से बलिया के सांसद मस्त मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्र लिखकर सपा के संरक्षक रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केंद्र बनाने के लिए सांसद विकास निधि से पच्चीस लाख रुपए देने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। एक विनम्र व जमीन से जुड़े नेता के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सराहा गया।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण व डा. राम मनोहर लोहिया के आदर्शो को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा सांसद ने यादव के आपातकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यादव ने रक्षा मंत्री के रूप में एक मजबूत भारत के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव की स्मृति में जिला सिविल कचहरी बलिया में सभागार भवन का निर्माण होगा।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…