कांग्रेस की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ

नयी दिल्ली एजेंसी ।मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज हुई है। मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के खाते में सिर्फ 1072 वोट गए। 416 वोट अमान्य हो गए। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर को ही वोटिंग में फुल 9385 डेलिगेट्स ने अपने वोट डाले थे। 24 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। पहले से ही मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था क्योंकि उनके पक्ष में लगातार कई कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने समर्थन किया था। 

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की, शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता। इस पर यह खड़गे जी टिप्पणी कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष सर्वोच्च होता है, जो भी निर्वाचित होगा वह भविष्य की कार्रवाई तय करेगा। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे के कुछ देर बाद 10.20 बजे आरंभ हुई। देश के विभिन्न राज्यों में बने कांग्रेस के सभी 68 मतदान केंद्रों से मतपेटियां मंगलवार शाम तक कांग्रेस मुख्यालय लाई जा चुकी थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago