पट्टे की आड़ में अवैध खनन पर रोक, उच्च न्यायालय ने दिए जांच के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पिछले कई वर्ष से देवरिया जिले में सरयू नदी के डेंजर जोन में अवैध खनन चल रहा था । इस पर उच्च न्यायालय , इलाहाबाद ने हमारी आपिल ( अनुराग कुमार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य ) को स्वीकार करते हुए, राज्य सरकार को कार्यवाही का आदेश दिया ।
पिछले कई वर्ष से देवरिया जिले के सरयू नदी के डेंजर जोन में अवैध खनन पर हाई कोर्ट का नोटिस – सरयू नदी के किनारे लगातार चल रहे अवैध खनन के मामले की गम्भीरता को देखते हुए, ग्राम नरसिंहडाड , तहसील बरहज निवासी अनुराग कुमार ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लोक हितवाद दायर किया । जिसमें न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए 28 अगस्त तक उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से  जबाव मांगा है ।
ज्ञात हो  कि देवरिया जिले में सरयू नदी के तटवर्ती गांवों को कटान से बचा कर सुरक्षित रखने के लिए वर्षों पूर्व कपरवार संगम तट से लेकर चुरिया तटबंध तक डेंजर जोन घोषित करते हुए बालू और मिट्टी खनन पर रोक लगा दिया गया था। इसके बावजूद खनन विभाग की सांठ- गांठ से सरयू नदी के डेंजर जोन में अवैध और वैध रूप से दिन रात बालू खनन कर बालू ठेकेदारों के साथ खनन विभाग करोड़ों रुपए की काली कमाई कर, सरयू नदी के डेंजर जोन को और अधिक डेंजर बना रहे हैं। इसी रफ्तार से अगर बालू खनन होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बरहज के भदिला और कुरह परसिया की तरह नरसिंहडाड़, कोटवा, देवसिया, छित्तरपुर भागलपुर, खेमादेई आदि तटवर्ती गांवों का भी यही हश्र हो जाए।
देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के पैना ,नरसिंहडाड़ ,मेहियवां और गौरा बरहज के बीच मशीन लगा कर धड़ल्ले से बालू खनन हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एक माह पूर्व बरहज के नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे,तब दो दिन तक बालू खनन नहीं हुआ लेकिन तीसरे दिन से पुनः बालू खनन होने लगा। 
मामले के वकील डॉ गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की गम्भीरता बढ़ती जा रही है तथा सम्भावना है कि इसमें माफिया प्रवृत्ति के लोग भी सक्रिय हों इसलिए अगली सुनवाई पर मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

4 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

5 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

5 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

6 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

6 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

11 hours ago