विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज देवरिया खास देवरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सेन ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने वैश्विक जनसंख्या के मुद्दों के समाधान के महत्व पर प्रकाश डाला, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले से हमारे देश भारत जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर था लेकिन अब वह पहला स्थान हासिल कर लिया है। हमें जनसंख्या नियंत्रण पर कार्य करना चाहिए, सभी लोग जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा गांव मोहल्लों में जो लोग अशिक्षित हैं उन्हें जनसंख्या के बारे में जानकारी प्रदान करें।विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण तक पहुंच की आवश्यकता पर भी बल दिया। विद्यालय की जीव विज्ञान के अध्यापक ऋषि गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें व्यक्तियों समुदायों और नीति निर्माताओं को स्थाई जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार का नाटक और कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कई बच्चों द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने अपने विचार भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दूधनाथ मणि,वर्षा साहनी, रूपम मिश्रा, गगन तिवारी,शुभम मिश्रा,सिमरन राज व अन्य अध्यापक लोग उपस्थित रहे तथा सभी लोगों ने जनसंख्या दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

12 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

13 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

13 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago