बगैर अहर्ता के डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन।
अस्पतालों के दलाल मरीजों को बहला-फुसलाकर कराते हैं ऑपरेशन।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत रतनपुर में संचालित न्यू सांई अस्पताल के संचालक द्वारा गैर कानूनी ढंग से ऑपरेशन करने और उक्त ऑपरेशन में जच्चा और बच्चा की मौत के मामले में कठोर विधिक कार्यवाही करने की संस्तुति स्वास्थ्य विभाग की जाँच समिति द्वारा की गयी है।नौतनवां तहसील के ग्राम शिकारगढ़ निवासी दिलीप गोंड पुत्र ओम प्रकाश गोंड द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गयी थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के पास में संचालित न्यू सांई अस्पताल के संचालक श्रीनिवास कुशवाहा द्वारा अपने दलाल के माध्यम से बहला-फुसलाकर उनकी गर्भवती पत्नी को अपने अस्पताल में भर्ती करा लिया गया और मना करने के बावजूद उसका ऑपरेशन किया गया, जिसमें पत्नी और शिशु दोनों की मौत हो गयी।
जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीएमओ को जाँच कर उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया। उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में अस्पताल के ओटी को 16 जून को सील कर दिया। डॉ प्रसाद के नेतृत्व में ही तीन सदस्यीय जांच दल ने पाया कि अस्पताल संचालक द्वारा ऑपरेशन की अहर्ता न होने के बावजूद बिना सर्जन व एनेस्थीस्ट के महिला का ऑपरेशन किया गया, जो कि गंभीर अपराध है। समिति ने अस्पताल संचालक व अन्य सनद्ध लोगों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की संस्तुति की है।
इस प्रकरण में आशा पिंकी गौड़ की संलिप्तता को देखते हुए समिति ने संबंधित आशा की सेवा समाप्ति की सिफारिश की है।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…