मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर वन विभाग ने लगाया चेकिंग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा )। वाहन निर्धारित गति से चलाएं मार्गों पर वन जीव मिल सकते हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी ताराशंकर यादव व कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के कुशल निर्देशन में मोतीपुर रेन्ज से लेके कतर्नियाघाट रेंज के सभी रेन्जो में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में मंगलवार को निशान गाढ़ा रेंज के द्वारा निशान गाढ़ा बैरियर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ताराशंकर यादव के कुशल नेतृत्व में मय हमराही के द्वारा चेकिंग लगाया गया।
जिसमें हर आने-जाने वाले वाहन को रोककर वाहन चालकों को क्षेत्रीय वन अधिकारी तारा शंकर यादव द्वारा बताया गया कि वाहन निर्धारित गति से चलाएं क्योंकि मार्गों पर वन जीव मिल सकते हैं कभी भी कोई घटना दुर्घटना हो सकती है ।दुपहिया वाहन के चालकों से अपील किया कि आप लोग बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं।

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के आदेशानुसार जंगल मार्ग से हर आने-जाने वाले वाहन का नंबर नोट किया जाता है कहां से आया है कहां तक जाएगा , वाहनों की विद्वत तलाशी ली जाती है यह सारी जानकारी रजिस्टर में नोट की जाती है । मिहीपुरवा बिछिया मार्ग काफी लंबा होने के कारण कोई वाहन अगर मार्ग में कोई घटना दुर्घटना करके आया हो तो इससे वाहन का पता चल जाएगा कि कौन सा वाहन किस समय कहां गया है।

वन दरोगा इसरार हुसैन ने कहा कि इस चेकिंग अभियान से अपराधी कोई अपराध ना कर सकें और तस्कर जीव जन्तु लकड़ी की तस्करी भी ना कर सके चेकिंग अभियान में वनरक्षक आशीष पाल व सोहनलाल संबंधित वाचर मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

1 hour ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

1 hour ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

2 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

3 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

3 hours ago