प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ला को विश्वविद्यालय के छात्रावासों का चीफ वार्डेन (मुख्य अभिक्षक) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के छात्रावास प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
लगभग 28 वर्षों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध प्रो. शुक्ला विश्वविद्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे लंबे समय तक एन.सी. छात्रावास के वार्डेन तथा कबीर छात्रावास के अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। एन.सी. छात्रावास के वार्डेन के रूप में उनके कार्यकाल को अनुशासन, छात्र-कल्याण और प्रभावी प्रशासन के लिए विशेष रूप से सराहा गया था।
वर्तमान में प्रो. शुक्ला अंग्रेजी विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं तथा विश्वविद्यालय की अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। छात्र हितों और अनुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

15 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

15 hours ago