Categories: Newsbeat

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी पक्ष से कथित तौर पर रिश्वत मांगने और रुपये नहीं देने पर मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद कराई गई प्राथमिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुवायां के कस्बा इंचार्ज दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, संबंधित सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल ऑडियो में दुष्कर्म के मामले से जुड़े आरोपी पक्ष से कथित रूप से रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपी को मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी गई। ऑडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई।शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मामले की प्राथमिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाए जाने पर एसपी ने दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। वहीं, मामले से जुड़े सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया गया।पुलिस विभाग की ओर से अब मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान ऑडियो की सत्यता, पूरे घटनाक्रम और इसमें संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।आमजन की सुरक्षा और महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस…

28 minutes ago

रुद्रपुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…

1 hour ago

जिस कलम से कांपती थी अंग्रेजी हुकूमत, वह आवाज आज भी जिंदा है! दामोदर मेनन की कहानी

फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…

2 hours ago

1 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…

2 hours ago