ऑटो चालक ने टीम पर लगाया आरोप
मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार तरह तरह की योजनाएं चला रही हैं। वही शराब पकड़ने के लिए कई उपकरण भी विभाग को उपलब्ध करा चुकी हैं।हालांकि इसके बावजूद भी शराब पर नकेल कस पाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।हालांकि शराबबंदी नियमो का चेक पोस्टो पर तैनात पुलिस कर्मी धज्जियां उड़ा रहे है। चेक पोस्ट होने के बावजूद भी तस्कर, यूपी से प्रतिदिन शराब लेकर जिले में पहुंच जा रहे हैं।वही मैरवा थाना क्षेत्र के स्याही चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो सहित 20 पेटी अंग्रेजी शराब को बेच दिया।मामला मैरवा रेलवे ढाला के समीप का है। मामले में ऑटो चालक छपरा जिले के नया गांव का निवासी चंदन कुमार ने आरोप लगाया है।चंदन ने बताया की यूपी के सिकटिया से टेम्पू में 20 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मैरवा के नौकाटोला गांव के रेलवे ढाला के समीप पहुंचे थे,तब तक अपाची बाइक से स्याही चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस जवान पकड़ लिया। वहाँ से आधा किलोमीटर की दूरी पर ले जाकर दो लाख रुपये की मांग करने लगा।जब दो तीन घंटे बीत गये और रुपये नही मिला तो ऑटो सहित शराब को बेच दिया और हमलोगों को छोड़कर फरार हो गया।इसकी शिकायत जब स्याही चेकपोस्ट के इंचार्ज से किया गया तो उन्होंने मामले की जांच की, जिसके बाद इसकी सूचना जिला उत्पाद कार्यालय को दिया।जहां उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष और कई दरोगा पहुंच कर चालक और चेकपोस्ट के पुलिस जवान से पूछताछ किया है। लेकिन आरोपित पुलिस जवान इस बात से इनकार करता रहा। दूसरे का ऑटो लेकर आया था चंदन ने। बताया जाता है कि ऑटो चालक चंदन दूसरे का ऑटो लेकर शराब लेने आया था,जब चंदन के सामने ही ऑटो को बेच दी गयी तो इसकी बेचैनी बढ़ गयी।जिसके बाद इसकी शिकायत चेकपोस्ट इंचार्ज से किया।लेकिन जिला से लेकर इंचार्ज पुलिस तक कुछ नही कर पाई। प्रभारी अधिक्षक सह इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं,दोषी पर कार्यवाही होगी।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…