लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा सीएम को सम्बोधित मांग पत्र

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील डुमरियागंज मे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा की आवश्यक बैठक तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे आहूत की गयी, जिसमे जनपद बरेली मे लेखपाल मनीष कश्यप की निर्मम हत्या सहित अन्य लेखपालों के साथ भी आये दिन होने वाली मारपीट ,जानलेवा हमले ,धमकी की घटनाओं मे पुलिस एवं प्रशासन की संवेदनशीलता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को दिया, साथ ही सभी लेखपालों द्वारा दिवंगत लेखपाल की आत्मा की शान्ति हेतु शोकसभा भी की गयी।
बैठक मे प्रभारी मंत्री देवेन्द्र कुमार राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिग्विजय चौरसिया, संप्रेक्षक अम्बिका प्रसाद, संगठन मंत्री देवीलाल गिरि, देवेश, अम्बिकेश, माता प्रसाद, संतोष भट्ट, जियालाल, पवन, राहुल, त्रिलोकीनाथ, आशीष सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

24 minutes ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

2 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

2 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

2 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

4 hours ago

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादस

हाइटेंशन लाइन बनी जानलेवा, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप महराजगंज(राष्ट्र की…

4 hours ago