संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाले गए एक जुलूस/कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। निषाद पार्टी से जुड़े नेताओं और युवाओं द्वारा निकाले गए इस जुलूस के दौरान यातायात नियमों की खुलकर अनदेखी की गई, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह जुलूस नगर पंचायत मेहदावल के मुहल्ला अव्वल केवटलिया स्थित गंगासागर से शुरू होकर सई लंगड़ी तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक स्टंट करते नजर आए, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज से मुख्य बाजार अंजहिया की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबे समय तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें – ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश
मामले में थानाध्यक्ष मेहदावल सुरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई औपचारिक जुलूस नहीं, बल्कि एक कार्यक्रम था, जिसमें पीड़ित से मिलने जाने की बात कही गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
वहीं भाजपा नेता शेषप्रताप सिंह ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किसके दबाव में ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…