Categories: Newsbeat

जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू, सैकड़ों प्रगणक हुए शामिल

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)भारत की जनगणना 2027 को सफल और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जनपद में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 20 अप्रैल से शुरू हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि फील्ड स्तर पर किसी प्रकार की समस्या न आए।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता और पूरी लगन से लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सही और सटीक जनगणना के लिए प्रशिक्षण बेहद अहम है, जिससे कार्य के दौरान त्रुटियों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें – युवा प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय मनुमुक्त ‘मानव’ (आई पी एस) की स्मृति को समर्पित

प्रशिक्षण के प्रथम दिन विभिन्न केंद्रों पर बड़ी संख्या में प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल हुए। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में तहसील औरैया के 238 में से 9, नगर पंचायत फफूंद के 44 में से 2 और नगर पालिका परिषद औरैया के 84 में से 4 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं रैपिड ग्लोबल एकेडमी बिधूना में तहसील बिधूना के 438 में से केवल 2 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि आरजीएस कॉलेज बिधूना में नगर पंचायत बिधूना के सभी 45 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल में तहसील अजीतमल के 189 में से 2 प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर के सभी 35 प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति भी रही, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

2 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

3 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

4 hours ago