अपने मन के विचार और अपनी
सोच सबसे बड़ी प्रेरणा होती है,
इसीलिए स्वयं प्रेरणा पाने के लिये
स्वयं की सोच बड़ी रखनी होती है।

जीवन में समस्यायें तो होती हैं
पर उनके समाधान भी होते हैं,
मित्र, पड़ोसी, रिश्ते नाते और
लिबास, निवास बदलते रहते हैं।

समस्याओं का फिर भी सामना
उठते बैठते हर क्षण करना होगा,
हम सबको यह सभी बदलने के
पहले खुद को ही बदलना होगा।

अच्छे के लिए सभी अच्छे होते हैं,
पर बुरे के साथ भी अच्छा होना है,
हीरे से हीरा तराशें पर कीचड़ में
कमल खिलाना अच्छा होता है।

कोई जब बुरा करे किसी का उस
को विनम्रता से उत्तर ज़रूर देना है,
बुराई के बदले अच्छाई वह गुण है
जिस से सदैव ही प्रेरणा मिलती है ।

काँटे बोने वाले किसी शख़्स के
लिये भाला कभी नही बोना है,
अगर हो सके तो उसको प्रेम की
वाणी एवं भाषा सिखलाना है ।

आदित्य बुजुर्गों कहना है कि अपने
चेहरे की धूल पहले साफ़ करनी है,
दर्पण में गर्दिश कम होती है जिसे
साफ़ करने की फ़ितरत होती है ।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

1 hour ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

4 hours ago