ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना क्षेत्र में नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और कल से ही घर से गायब थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने वाली मृत महिला की शिनाख्त तारा देवी पत्नी रामअवध, निवासी खैराटी, टोला रगड़गंज , थाना नौतनवा के रूप में हुई है। मृत महिला के पति रामअवध ने लिखित रूप से सूचना दिया कि उनकी पत्नी तारा देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जो कल दोपहर 2 बजे से ही घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद उनकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। शुक्रवार सुबह किसी ने सूचना दिया कि सिंहोरवा ढाले के पास एक वृद्ध महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।जहां उन्होंने अपनी पत्नी को मृत हालत में पाया। इस दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

4 minutes ago

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

2 hours ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

2 hours ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

2 hours ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago