संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह की अध्यक्षता में धर्म गुरुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे डा. एस.डी.ओझा डीटीओ द्वारा टीबी के बारे मे जन-जन मे टीबी मुक्त अभियान जागरूक करने के उद्देश्य से सभी सहभागी सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि टीबी 2025 तक भारत से तभी उन्मूलन होगाl जब आप समस्त लोग पूर्ण सहयोग करेगें। जिसमे टीबी के लक्षण के बारे मे बताते हुए कहा गया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी आना, भूख न लगना, रात मे पसीना आना, बार बार बुखार आना, सीने में दर्द, आदि के साथ नजर आये तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रो पर जाकर समस्त सुविधा निःशुल्क के साथ जांच व उपचार करायें तथा निक्षय पोषण योजना के तहत रू 500 प्रति माह उपचार अवधि मे आर्थिक सहायता प्रदान जायेगा।
इस अवसर पर डा. वीपी पाण्डेय,एसीएमओ (वीवीडी) डा. वी.के. सोनी, एसीएमओ, डीपीसी अमित आनन्द, कविता पाठक पीपीएम, रामबास विश्वकर्मा एकाउन्टेंट, मो. अली हसन, तारीख हुसेन, मो. अशरफ, नूरूल कमर, निजामुद्दीन आदि धर्म गुरू मौजूद रहे।
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…