सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
किसान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं को विस्तार से बताते हुए किसान भाइयों संबोधित किया गया कि उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु उद्यान विभाग की पोर्टल पर पंजीकरण कर लें ताकि आगामी माह से प्राप्त होने लाभ को आप ले सके।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं में फैली लंपी स्किन डिजीज की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।
उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि यंत्रों की बुकिंग, सोलर पंप की बुकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए अनुरोध किया गया किसान भाई अपना पंजीकरण कर लें । योजना की निर्धारित मानकों के अनुसार समस्त किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। किसानों ने बताया कि बैंकों के द्वारा लोन देने पर भूमि की बंधक रखी जा रही है, जबकि भूमि बंधक रखे जाने का कोई प्रावधान नहीं है, इसी प्रकार नहर से जो खेत डूब जा रहे हैं अथवा फसल की क्षति हो जा रही है, उसके संबंध में मुआवजे का प्रावधान किया जाए।
विद्युत विभाग किसानों के प्रक्षेत्र पर फसल की सिंचाई हेतु नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्रवाई करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के समस्याओं का उचित ढंग से समाधान किया जाए और उनकी समस्या का समाधान कर संबंधित किसानों को अवश्य बताएं। साथ ही आगामी किसान दिवस की बैठक से पर्याप्त समय पूर्व समस्त समस्या का समाधान कर ले। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को धान क्रय केंद्र की पूर्ण सूचना किसान को उपलब्ध करा दें।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता नहर विभाग सहित अन्य अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, राम चेत चौरसिया, राम दरश यादव तथा किसान यूनियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

11 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

11 hours ago