देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर धौताल गांव के रहने वाले अरशद शेख 45 वर्ष पुत्र नसरुल्लाह 14 सितंबर को तरकुलवा से बाजार करके वापस घर लौट रहे थे, अभी वह बंजरिया मोड़ के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर जुटे स्थानीय लोगो ने घायल को इलाज के लिए देवरिया भिजवाया।जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया,जहां मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से शव को अपने में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी शबाना खातून का रो-रो कर बुरा हाल है।
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…