प्राथमिक शिक्षक संघ कांट ब्लॉक को मिला नया नेतृत्व

प्राथमिक शिक्षक संघ का सर्वसम्मति से निर्वाचन, देवेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के कांट विकासखंड में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का निर्वाचन गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निर्वाचन ब्लॉक संसाधन केंद्र कांट में आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर पट्टी में तैनात सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह को कांट ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया, जबकि कंपोजिट विद्यालय मल्लपुर के सहायक अध्यापक उमेश चंद्र सक्सेना को ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राथमिक विद्यालय भैंसटा खुर्द के प्रधानाध्यापक विजयकांत को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिला इकाई द्वारा वरिष्ठ शिक्षक रमेश पाल एवं विष्णु पाल सिंह को ब्लॉक शाखा का संरक्षक घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्राथमिक विद्यालय कमलनैनपुर के सहायक अध्यापक डॉ. अख्तर अली, जबकि महिला उपाध्यक्ष पद पर प्राथमिक विद्यालय नगला बनवारी की प्रधानाध्यापक सुषमा मौर्य निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रिया वर्मा, अजीज अहमद, आलोक कुमार मिश्रा एवं राहुल मिश्रा का चयन किया गया।

संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी मनोज कुमार सिंह और दीपक अग्निहोत्री को सौंपी गई, वहीं संगठन मंत्री पद पर रणवीर सिंह एवं अमित कनौजिया निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी जिला संयुक्त मंत्री डॉ. विनय गुप्ता एवं पुवायां ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी अवस्थी ने पर्यवेक्षक के रूप में की। निर्वाचन उपरांत जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago