विकास और जनकल्याण को लेकर विधायक का भरोसा

विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस का जनसंपर्क दौरा, गोगेपुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोगेपुर, पिपरथरा, गढ़िया रंगीन और खमरिया समेत कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं, विकास कार्यों और आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के अंत में विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने गोगेपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय निवासी रामशंकर गुप्ता के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें –प्राथमिक शिक्षक संघ कांट ब्लॉक को मिला नया नेतृत्व

विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और असहाय वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

ग्रामीणों ने विधायक के दौरे का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि सभी जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक के जनसंपर्क दौरे और कंबल वितरण से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Editor CP pandey

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

5 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

5 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

6 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

6 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

6 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

6 hours ago