सुरक्षा, संस्कृति और समन्वय पर प्रशासन का विशेष फोकस

गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम दीपक मीणा ने की समीक्षा बैठक

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)जनपद की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने वाले गोरखपुर महोत्सव 2026 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। यह तीन दिवसीय महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी 2026 को चम्पा देवी पार्क, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में अब तक की गई तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोरखपुर महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनपद की सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें –पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं

गोरखपुर महोत्सव 2026 के दौरान पत्रकारों, अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए पास व्यवस्था, बाहरी कलाकारों एवं रंगकर्मियों के ठहरने, भोजन और आवागमन की सुविधाओं पर विशेष चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि कलाकारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

दर्शकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, आपातकालीन सेवाओं और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात पुलिस को पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने और यातायात संचालन को निर्बाध बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर महोत्सव 2026 का उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति प्रस्तावित है, जहां वे खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, टैलेंट हंट, इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं, महिला प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों को मंच, व्यावसायिक स्टॉल और फूड कोर्ट जैसे अनेक आकर्षण शामिल होंगे। प्रशासन का लक्ष्य इसे अब तक का सबसे बड़ा और यादगार गोरखपुर महोत्सव बनाना है।

बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात राजकुमार पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

13 minutes ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

60 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

1 hour ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

1 hour ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

1 hour ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago