प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला, शिक्षिका गायब, विभाग बेखबर

बीएसए ने लिया रसोईया सीमा यादव से विद्यालय की जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत बागापार टोला कोदईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, जो बच्चों की शिक्षा का केंद्र और विद्या का मंदिर कहलाता है, इन दिनों विवादों के कारण बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। विद्यालय में तैनात शिक्षिका और शिक्षामित्र के बीच उत्पन्न विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह विवाद अब विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है और ग्रामीणों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की स्थिति बेहद खराब है। शुक्रवार की सुबह लगभग 9:50 बजे जब मीडिया टीम विद्यालय पहुँची,तो विद्यालय का दृश्य चौंकाने वाला था। तैनात शिक्षिका रीना कनौजिया विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं थीं काफी समय तक इंतजार के बाद जब शिक्षामित्र राधा पाण्डेय से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया।विद्यालय में कुल 47 बच्चों का पंजीकरण है, लेकिन मौके पर केवल 12 बच्चे ही उपस्थित पाए गए थे । वहीं स्कूल में शिक्षामित्र राधा पाण्डेय, रसोइया सीमा यादव और केदार मौजूद रहे थे। ग्रामीणो की सूचना पर जब मीडिया टीम शनिवार को दोपहर लगभग बारह बजे पहुंचकर विद्यालय का हाल जाना तो विद्यालय पर ताला लटकता मिला। बच्चे घर चलें गए थे। वहीं विद्यालय के आस-पास मौजूद रसोइया सीमा यादव ने बताया कि शिक्षिका और शिक्षामित्र की अनुपस्थिति होने से विद्यालय बंद करना पड़ा है। वहीं बिमारी से ग्रस्त शिक्षामित्र राधा पाण्डेय ने आनलाइन अवकाश लिया है। दुसरी ओर शिक्षिका भी अनुपस्थित रही। जब मीडिया टीम ने बीएसए को जानकारी दी तो विद्यालय की स्थिति के विषय में रसोईया सीमा यादव ने बीएसए को अवगत कराया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शिक्षिका का व्यवहार स्टाफ और विद्यार्थियों के प्रति अनुचित रहता है, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्राम सभा के कई ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय में मिड-डे मील योजना की गड़बड़ियों की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि विद्यालय की छवि पुनः सुधर सके और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। ग्रामीणों का कहना है कि मामला लंबे समय से चल रहा है, फिर भी शिक्षा विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के लिए बाध्य होंगे।
इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने कहा कि सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

8 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

12 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

12 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

12 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

13 hours ago