स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु 15 दिवसीय मेला का हुआ समापन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उ०प्र० ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का आयोजन शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09.10.2025 से18.10.2025 तक स्थानीय जूनियर हाईस्कूल पडरौना के परिसर में सफलता पूर्वक किया गया, इस आयोजन का शुभांरभ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा किया गया था।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि स्वदेशी मेले में जिले में निर्मित उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थ मसाला, टॉफी, बिस्कुट, पापड़, आचार, चिप्स, ओ०डी०ओ०पी० के केले के फल से निर्मित उत्पाद एवं केला रेशा से बने हस्तशिल्प उत्पाद की प्रदर्शिनी लगायी गई। इसके अतिरिक्त मेले में फर्नीचर, चादर, बेड शीट, एल0ई0डी बल्ब, दवाई, रेडीमेड गारमेंट आदि उत्पादों के 35 स्टाल लगाये गये थे। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पूरे मेला काल में विकास संबंधी योजनाओं के स्टाल भी लगाये गए तथा प्रतिदिन एक विभाग को अपनी योजना के प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान कराया गया। इसके अन्तर्गत प्रमुख रुप से श्रम विभाग, सेवायोजन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न तिथियों में कार्यक्रम किए गए। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान कार्यक्रम एवं बच्चों के मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यक्रम के साथ ही शासन से आए अपर आयुक्त उद्योग श्री एच० पी० सिंह द्वारा मेले का निरीक्षण किया गया एवं बच्चों तथा उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। आई०टी०आई० एवं पालिटेक्निक के बच्चों के साथ नॉलेज सेशन कार्यक्रम किया गया जिसमें, एल०डी०एम, जी0एस0टी0 एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने योजना की जानकारी देकर नए स्टार्ट अप स्थापित करने को प्रेरित किया। समापन की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।स्वदेशी मेला के समापन अवसर पर आज मेले में प्रतिभागीगण को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तिथियों में जनप्रतिनिधिगण यथा सुरेन्द्र कुशवाहा विधायक फाजिलनगर, विनय प्रकाश गौंड विधायक रामकोला, असीम कुमार राय विधायक तमकुहीराज, जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश राय के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा लाभार्थियों को शुभकामना प्रेषित की गई।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

4 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

20 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

9 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

15 hours ago