जिले में मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले में हरिहरपुर घराने में 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है, जहां वह एक संगीत विद्यालय के लिए भूमि पूजन करेंगे।इसी दौरान नमदारपुर गांव में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें हेलीपैड और जनसभा स्थल का मंच पूरी तरह से बनकर तैयार है। जिसे चेक करने के लिए संबंधित अधिकारियों का काफिला समय-समय पर चक्कर लगा रहा है, वहीं सफाई कर्मी बिलरियागंज आजमगढ़ रोड को साफ करने में गुरिल्ला युद्ध का रोल निभा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने मीडिया को बताया कि देश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री आजमगढ़ जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं, जिससे जिले की तकदीर बदलेगी इतना ही नहीं आने वाले दिनों में आजमगढ़ के लोग जितना सोचे नहीं होंगे कही उससे ज्यादा आजमगढ़ को तोहफा मिलने वाला है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी बिलरियागंज ब्रह्मदीन पाण्डेय, थाना प्रभारी गंभीरपुर संजय मौर्या, थानाध्यक्ष सराय लखंसी मऊ से, गिरि व थानाध्यक्ष कंधरापुर कप्तानगंज महाराजगंज कोतवाली सहितअन्य थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

2 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

4 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

7 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago