हनुमान जन्मोत्सव पर भण्डारे का डीएम-एसपी ने किया शुभारम्भ

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)l बालाजी सेवा समिति कैसरगंज के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय जागरण कार्यक्रम के अन्तिम दिन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अतिथियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उपस्थित आचार्यों के समूह ने बालाजी महाराज का पूजन अर्चन व पुष्प अर्पण कराया। तत्पश्चात डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल भण्डारे का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर डीएम डॉ. चन्द्र ने बालाजी सेवा समिति कैसरगंज के कार्यों की प्रशंसा करते हुए तीन दिवसीय भण्डारे के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशन्सा करते हुए समिति के सदस्यों व क्षेत्रवासियों की सराहना की। बालाजी समिति के अध्यक्ष प्रभात सिंह विसेन ने डीएम, एसपी, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह आदि को अंगवस्त्र एवं बालाजी का चित्र अर्पित कर सम्मानित किया। जबकि डीएम डॉ. चन्द्र ने समिति की ओर से स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों परमजीत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, वी.पी.सिंह, बृजेश सिंह राठौर, सुनील कुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा व अन्य को बालाजी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कैसरगंज दद्दन सिंह, समिति के पदाधिकारी राजेश सोनी, संतोष सोनी, मनोज सोनी, सुरेश सोनी, बी.पी.मिश्रा, राहुल प्रजापति, राकेश गुप्ता, रवि सोनी, शिवम सोनी, दिलीप सोनी, विनोद कुमार जैन, संजय सोनी, बद्री प्रसाद यज्ञसेनी बद्री बाबा, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य, गणामान्य व संभ्रान्तजन, समाजसेवी, विवेक सिंह विसेन, भाजपा पदाधिकारी रूपेश सिंह जीतू सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago