महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के पुराने कार्यालय भवन में बन रहे म्यूजियम, ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माणाधीन कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स तथा राप्ती नदी किनारे एकला बंधा पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सबसे पहले नगर निगम के पुराने भवन में बन रहे म्यूजियम का निरीक्षण किया गया, जहां नगर आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी पाए जाने पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले निरीक्षण के बाद भी कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा पेनाल्टी लगाने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में राप्ती नदी के किनारे एकला बंधा पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य का भी जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यह कार्य हर हाल में 10 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं में अपेक्षित सुधार हो सके।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

3 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

4 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago