जय बजरंगबली के नारों से गुंजायमान हुआ शहर

जगह-जगह आयोजित किए गए भंडारे, मंदिरों पर लगी रही भीड़

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरा शहर जय बजरंगबली के नारों से गुंजायमान हो उठा।
शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु फूल माला व लड्डू प्रसाद में चढ़ाते हुए नजर आए।अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाते, दर्शन करते व पूजा पाठ करते हुए नजर आए।
पादरी बाजार क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, संगम चौराहा स्थित काली मंदिर, शिवपुर सहबाजगंज स्थित हनुमान मंदिर, पादरी बाजार हनुमान मंदिर, असुरन, गोरखनाथ, गोलघर, विजय चौक, घोष कंपनी, मोहद्दीपुर, खजांची चौराहा, बरगदवा, नौसढ़ दुर्गाबाड़ी आदि विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बजरंगबली की झांकी भी निकाली गई।
माँ शीतला मेडिकल स्टोर की ओर से संगम चौराहे पर बजरंगबली की झांकी निकाली गई।
श्रद्धालुओं ने विधि विधान से बजरंगबली की पूजा की।इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago