Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने तहसील रोड बरहज पर जोरदार प्रदर्शन किया।

विजय रावत के नेतृत्व में विरोध

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, लकड़ी और कंडा लेकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

सरकार पर साधा निशाना

विजय रावत ने कहा कि देश में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी बनी हुई है और आम जनता को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी करना जनता के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़े – ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

आंदोलन की दी चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए, तो सपा बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत लगातार कीमतें बढ़ रही हैं।

हर वर्ग पर असर

रावत ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, नौजवान, बेरोजगार और व्यापारी सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं और खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह, राहुल तिवारी, सन्नी मिश्रा, अनरूद यादव, अख्तर आलम, विकास कुमार, दिनेश यादव, विवेक पटेल, राजू मिश्रा, अखिलेश कुमार, अनिश राजभर, राकेश सिंह, अनिल सुशील, रोहित, रोशन प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago