कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी अभी से शुरू हो जाए: डीएम

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा स्नान, 8 नवम्बर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल अभी से गंभीर हो गई हैं। उन्होंने सोमवार को श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण कर कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि जहां सड़क जर्जर हो गई है वहां सड़क का निर्माण करा दिया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि घाट पर स्नानार्थियों के लिए जो भी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाती रही है, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए। आगामी 8 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा का यह ऐतिहासिक अवसर है। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, सीडीओ प्रवीण वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सहित लोक निर्माण विभाग व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago