डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज, मल्टी परपस सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर विशुनपुरा/ तमकुही/ हाटा/ सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय भवन, जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में ओपीडी कक्ष/ डिलीवरी वार्ड/ मीटिंग हॉल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटवा दिलीप नगर, राजकीय महाविद्यालय भवन रामकोला, कटिया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर/ दुदही /तमकुहीराज/ छितौनी में निर्माण कार्य, तहसील खड्डा अनावासीय भवन, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य, अग्निशमन केंद्र हाटा/कसया/ कप्तानगंज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर, बरहरा लक्ष्मीपुर चौराहा मार्ग छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, रामपुर गोनहा छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, जल निगम निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।
इस बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य 40 प्रतिशत के सापेक्ष 29 प्रतिशत होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को डी एम ने फटकार लगाते हुए कंपनी पी एस पी के खिलाफ वांछित प्रगति नहीं होने के रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिए। संबंधित कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति, रिसोर्स की स्थिति, लक्षित तिथि के बारे में डी एम ने रिपोर्ट लिया।जबकि जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण को लेकर यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने लम्बित निर्माण कार्यों पर बोलते हुए कहा कि पब्लिक टैक्स मनी का दुरुपयोग ना करे। जो ठेकेदार लापरवाही करें उसे ब्लैक लिस्ट में डाला जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…
🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…