प्रयागराज माघ मेला 2026: पंचकोसी परिक्रमा, साधुओं की तपस्या और सोशल मीडिया की नई चमक

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रयागराज में चल रहा माघ मेला 2026 आस्था, तपस्या और आधुनिक दौर की सोशल मीडिया संस्कृति का अनोखा संगम बन गया है। शुक्रवार तक चलने वाली पंचकोसी परिक्रमा में साधु-संत श्रद्धा, अनुशासन और पारंपरिक नियमों के साथ पंचकोसी मार्ग पर भ्रमण कर रहे हैं। परिक्रमा के पहले दिन गंगा पूजन के पश्चात साधु-संतों का दल अक्षयवट और आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर पहुंचा, जहां विधिवत दर्शन-पूजन के साथ दिन का समापन हुआ। अंतिम दिन साधु-संतों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।
माघ मेला प्रशासन के लिए यह आयोजन किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यातायात, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को संतुलित बनाए रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण अनिवार्य, नहीं भरा तो फरवरी में नहीं मिलेगा वेतन

इस वर्ष माघ मेले में आस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्रेंड भी खासा चर्चा में है। पिछले महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा के बाद अब माला बेचने आईं बासमती और अफसाना नाम की दो युवतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। बासमती की सादगी और कजरारी आंखें सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, जबकि अफसाना का कहना है कि लोग माला खरीदने से ज्यादा सेल्फी लेने में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे उनकी बिक्री पर असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें कानपुर में युवती का स्कॉर्पियो से अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी होने का दावा

माघ मेले की आध्यात्मिकता को और गहराई देती है बिहार के सीतामढ़ी जिले के 26 वर्षीय साधु शंकरपुरी की अनोखी तपस्या। उनका दावा है कि वे पिछले सात वर्षों से न बैठे हैं और न लेटे हैं। एक पैर पर खड़े होकर साधना करने वाले शंकरपुरी सोते समय भी लकड़ी के सहारे सिर टिकाते हैं। उनका कहना है कि भोजन से लेकर पूजा-पाठ तक वे हर कार्य खड़े होकर ही करते हैं।
44 दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन 3 जनवरी से आरंभ होकर 15 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के संगम में पवित्र स्नान करने की संभावना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago