मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण अनिवार्य, नहीं भरा तो फरवरी में नहीं मिलेगा वेतन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है। राज्य में आठ लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी इस आदेश के दायरे में आएंगे। शासनादेश के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक अर्जित सभी चल और अचल संपत्तियों का विवरण 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तय समय सीमा तक जानकारी नहीं देने वाले कर्मचारियों को फरवरी माह में जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि संपत्ति विवरण ऑनलाइन भरना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगा।

प्रमोशन पर भी पड़ेगा असर

कुछ दिन पहले मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि 31 दिसंबर 2024 तक अर्जित चल-अचल संपत्तियों का विवरण 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। एक जनवरी से पोर्टल पर यह सुविधा सक्रिय कर दी गई है।

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से विवरण भरने के लिए सुनिश्चित करें। तय समय सीमा में संपत्ति का विवरण न देने को प्रतिकूल माना जाएगा।

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: सुकमा में 26 नक्सलियों का सरेंडर, 13 माओवादियों पर था 65 लाख का इनाम, 7 महिलाएं भी शामिल

DPC से भी बाहर होंगे लापरवाह कर्मचारी

आदेश में साफ किया गया है कि 1 फरवरी 2025 के बाद आयोजित होने वाली विभागीय प्रोन्नति समितियों (DPC) की बैठकों में ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन पर विचार नहीं किया जाएगा, जिन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण नहीं दिया होगा।

प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सरकारी सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब तय समय सीमा में संपत्ति विवरण न देना वेतन और प्रमोशन दोनों पर भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, 36 हजार वर्ग फुट जमीन कराई खाली

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

21 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

22 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

22 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

23 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

23 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

23 hours ago