PHC में लापरवाही: बाहरी व्यक्ति मरीजों को बांटता रहा दवा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मदनापुर स्थित बुधवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान यहां फार्मासिस्ट की कुर्सी पर बैठकर एक बाहरी व्यक्ति मरीजों को दवाएं वितरित करता हुआ पाया गया, जबकि मौके पर डॉक्टर समेत अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित थे। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने दवाएं बांट रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी नहीं निकला। यह खुलासा होते ही विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल उच्च अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विधायक की सख्ती के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि बिना किसी नियुक्ति और योग्यता के बाहरी व्यक्ति को दवाएं बांटने की अनुमति कैसे दी गई।

ये भी पढ़ें – हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, 36 हजार वर्ग फुट जमीन कराई खाली

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने इस लापरवाही को मरीजों की जान से खिलवाड़ बताया है। लोगों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी आम बात हो गई है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्वास्थ्य विभाग की इस गंभीर चूक ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है, जहां जिम्मेदारी और निगरानी के अभाव में मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

ये भी पढ़ें – मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण अनिवार्य, नहीं भरा तो फरवरी में नहीं मिलेगा वेतन

Read this – https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/07/best-health-insurance-plans-in-usa-2025.html

Karan Pandey

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

11 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

14 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

24 minutes ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

44 minutes ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

3 hours ago