95वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बिस्मिल
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ‘आईएमए’ द्वारा,जिला जेल स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
आईएमए सदस्यों ने गीतावाटिका से जिला जेल तक पद यात्रा निकाला जिला जेल स्थित बिस्मिल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया।
स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी, प्रमुख सेनानी और काकोरी कांड के महानायक शहीद राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की आज 95वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। क्रांतिकारी,शायर,लेखक,
इतिहासकार, साहित्यकार रामप्रसाद बिस्मिल महज 11 साल की उम्र में तय कर लिया था कि उनको देश के लिए लड़ना है।बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। बचपन में राम प्रसाद बिस्मिल आर्यसमाज से प्रेरित थे और उसके बाद वे देश की आजादी ऐसे दीवाने हुए की उन्होंने अपनी जिंदगी वतन के नाम लिख दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. अमित सिंह, डॉ. सतपाल सिसोदिया, डॉ. एसके लाट, डॉ. वीएन अग्रवाल, डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. एलएल राजन, डॉ. पीसी शाही, डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल,भारतेंद्र जैन, संजीव गुप्ता, इमरान अख्तर, सीपी सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, आंनद टिबरेवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…