प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, नगर पालिका परिषद एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सौजन्य से सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सोनी धापा बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस स्वनिधि महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत जनपद में अधिकतम डिजिटल लेन देन एवं अधिकतम कैशबैक प्राप्त करने वाले दस-दस वेण्डर्स को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य वेण्डर्स को परिचय पत्र देकर नगर मजिस्ट्रेट एवं परियोजना अधिकारी डूडा डॉक्टर ददन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी को भी प्रमाण पत्र दिया गया। नगर पालिका परिषद की तरफ से हेल्प डेस्क लगाया गया जिसमें लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण एवं बैंक से समन्वय कर लम्बित आवेदनों का पुनः बैंक में स्थानांतरित किया गया एवं वेण्डर्स को ऋण वितरण किया गया। महोत्सव में वेण्डर्स एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाया गया एवं स्वनिधि से, समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत वेण्डर्स प्रोफाईलिंग एवं अन्य 8 योजनाओं से लिंकेज हेतु संबंधित विभागों (श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि) द्वारा भी स्टॉल लगाकर प्रतिभाग किया गया, और वेण्डर्स को डिजिटल एक्टिव कर एवं क्यूआर कोड उपलब्ध कराने एवं डिजिटल लेनदेन के प्रशिक्षण हेतु बैंक एवं डिजिटल पेमेन्ट एग्रीग्रेटर्स (PhonePe) द्वारा स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन नगर मजिस्ट्रेट एवं परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

10 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

10 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

11 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

11 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

11 hours ago