प्राचीन गौरीशंकर मन्दिर में परशुराम सेना द्वारा हवन पूजन का आयोजन

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर पर बृहस्पतिवार की सुबह बी एस एस परशुराम सेना के तत्वध्यान में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर बुद्धि शुध्दि और विश्व कल्याण हेतु हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय को दुर्गा वाहिनी के रूप में ब्राह्मण शिरोमणि गोपाल तिवारी द्वारा माँ दुर्गा की तस्बीर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया किया गया।
विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर कोपागंज नगर पंचायत स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में बृहस्पतिवार को बी एस एस परसुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुध्दि शुध्दि और विश्व कल्याण हेतु हवन का आयोजन किया गया । इस हवन आयोजन में क्षेत्र के साथ साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के ब्राह्मण बंधू भारी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के दलबदलू नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा ब्राह्मण समाज पर बार बार अभद्र टिप्पणी की जा रही है, जिसके कारण ब्राह्मण समाज काफी आहत है। समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने पार्टी से पुरे ब्राह्मण समाज के नेताओ को निकाल देना चाहिए, ताकि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण विहीन हो जाये। नहीं तो स्वामी प्रसाद के जुबान को नियंत्रित कर देना चाहिए। ब्राह्मण समाज सदा सबको साथ लेकर चलने का कार्य करता है। ब्राह्मण समाज किसी से भेदभाव नहीं करता है यह बुध्दि शुध्दि यज्ञ प्रदेश ,देश और विश्व कल्याण के लिए किया गया है। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी ,पंकज पाण्डेय ,घनश्याम दुबे ,मुनींद्र मिश्रा ,राजीव पाण्डेय ,रामबदन पाण्डेय,रवि मिश्रा ,आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago