किसी भी दशा में अपात्र का चयन न करें: सीडीओ
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम सम्मिलित करने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में पात्र व्यक्तियों के चयन के संबंध में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी दशा में अपात्रों का चयन न किया जाय और यह भी ध्यान रहे कि पात्र परिवार किसी दशा में छुटने न पाये। सर्वे में नाम सम्मिलित करने के लिए किसी भी स्तर पर कोई फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। सर्वे सिर्फ आवास प्लस की एप के माध्यम से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की गाईड लाईन का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त सेक्टर प्रभारी एवं समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहें।
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…
नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…