ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी पर एकता का दे सन्देश -अशफ़ाक मेकरानी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी ने देश प्रदेश के वासियों सहित जनपद वासियों को ईद मिलादुन्नबी और गणेश चतुर्थी उत्सव की बधाई शुभकामनाएं देते हुए, अमन पसन्द लोगो से अपील करते हुए कहा की हम सभी को ईश्वर खुदा ने हिन्दुस्तान मे जन्मा है जहां हम सभी धर्म मजहब पंत के लोग फूलों के गुलदस्ते की तरह अपने वतन मे एक दुसरे के पर्व व सुख दुख सबमें शामिल होते है, यही देश की खूबसूरती हैं। जिसे हम सभी हमेशा कायम रखते हुए एकता भाईचारा सौहार्द स्थापित कर अमन का पैगाम देने का काम करेंगे। इस गणेश चतुर्थी ईद मिलादुन्नबी पर दोनो पर्व के जुलूस अथवा सभी तरह के आयोजन मे शामिल रहते हुए सकुशल सम्पन्न कराने का लक्ष्य निर्धारित करने का काम करेंगे। और एकता का सन्देश पूरी दुनिया मे देंगे। इस कामना के साथ सभी से निवेदन अपील करता हूं की दोनों पर्व पर देश प्रदेश की एकता के साथ पर्व त्यौहार मनाएं और एक दूसरे का सहयोग करें। पुनः सभी को ईद मिलादुन्नबी गणेश चतुर्थी उत्सव की बधाई देते हैं। ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के सभी साथी पदाधिकारी एवं सदस्य गण से निवेदन अनुरोध है की अपने अपने क्षेत्रों मे सौहार्द स्थापित कर दोनो पर्व को धूमधाम से मनाते हुए सकुशल सम्पन्न कराने का कार्य करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

41 minutes ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

49 minutes ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

55 minutes ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

59 minutes ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

2 hours ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

2 hours ago