पेंशन अदालत का किया जाएगा आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पूर्वाेत्तर रेलवे पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 16 दिसंबर,2024 दिन सोमवार को पेंशन अदालत-2024 का आयोजन किया जायेगा। वाराणसी मंडल के सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है,कि वे अपनी पेंशन सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रतिवेदन इस सूचना जारी होने के पश्चात 31 अक्टूबर,2024 तक जिस कार्यालय से समापक भुगतान प्राप्त किया था उसी कार्यालय में दिए गए प्रारूप पर जमा कर सकते हैं।सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रित पेंशन सम्बन्धी कोई परिवाद देना चाहें तो पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मी वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक(कार्मिक) के पते पर तीन प्रति में कार्यालय अवधि में भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्मिक विभाग में समापक अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक के मोबाइल सं-9151882615 पर संपर्क करके 31 अक्टूबर,2024 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं अथवा कार्यालय से सीधे सम्पर्क कर अपना आवेदन/प्रतिवेदन दे सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदन/प्रतिवेदन पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जायेगा।
उपरोक्त पेंशन अदालत सम्बन्धी विस्तृत सूचना रेलवे की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

rkpshomnath

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

4 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago