फेक आईडी चलाने वालों पर पुलिस का कसेगा शिकंजा

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश में नया IT क़ानून लागू होते ही सोशल मीडिया पर फ़र्जी आईडी से भ्रामक सूचना डाल कर दूसरे की छवि बिगाड़ने और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । बरहज क्षेत्र में भी लगभग एक दर्जन संदिग्ध और फ़र्ज़ी ID चलाने वाले लोगों की निगहबानी पुलिस ने शुरू कर दी है ।फ़ेसबुक पर फ़र्ज़ी आईडी के माध्यम से अश्लील और भ्रामक पोस्ट डाल कर क्षेत्र का सौहाद्र बिगाड़ने में कई संदिग्ध सक्रिय नज़र आ रहे हैं,अभी 4 दिन पूर्व इसी क्रम में रैबिट श्याम नाम से फ़र्ज़ी आईडी बनाकर तमाम तरह के भ्रामक और अश्लील पोस्ट करने वाले एक चर्चित नेता को बरहज पुलिस ने सायबर सेल की मदद जेल की हवा खिलाई है। तबसे फ़र्ज़ी आईडी चलाने वालों के होश फ़ाख्ता है, लेकिन बरहज पुलिस यहीं पर चुप बैठने वाली नहीं है ।बरहज पुलिस ने लगभग 1 दर्जन फ़र्ज़ी आइडी चलाने वालों के पिछले बारह महीने के सोशल मीडिया पर पड़े पोस्ट को खंगालना शुरू कर दिया है और पूरी रिपोर्ट साइबर सेल को भी भेज दिया है । आने वाले कुछ ही दिनों में क्षेत्र के फ़र्ज़ी आइडी चलाने वालों पर पुलिस ने नकेल कसने की पूरी योजना बना ली है, इस क्रम में कुछ और चेहरे भी बेनक़ाब हो तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है ।पुलिस के कार्रवाई की भनक लगते ही फ़र्ज़ी आइडी चलाने वालों के और उनके संरक्षकों के भी चेहरे की हवाइयाँ उड़ी हुई हैं ।स्थानीय पुलिस की मानें तो इस दिशा में तेज़ी से साइबर सेल का सहयोग लेकर कार्यवाही की जा रही है । बरहज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी आई डी चलाकर क्षेत्र का माहौल ख़राब करने वालों को किसी भी स्थिति में पुलिस बख़्शने नहीं जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago