ईद-ए-मिलाद उन नबी पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट

पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) ईद-ए-मिलाद उन नबी पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। लगातार गोरखनाथ पुलिस क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए कमर कस ली है, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय भी त्योहारों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहे है। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गोरखनाथ रोड, कौडियाहवा मोड़, दस नंबर बोरिंग, नाथमलपुर ज़ाहिदाबाद, रसूलपुर आदि इलाको में जाकर पैदल गश्त किया। आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास करवाया। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने पैदल गश्त के दौरान गोरखनाथ थाना क्षेत्र की जनता और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी करते दिखे उन्होंने जनता से बातचीत में सभी लोगो को भरोसा दिलाया कि पुलिस आपकी सेवा में 24 घंटे उपलब्ध है, अगर किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे तत्काल आपकी मदद की जाएगी। वही गश्त के दौरान गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने सड़को पर अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया साथ ही उन्होंने ठेला खोमचा और ऑटो टेम्पू वालो को भी सख्त चेतावनी दी कि सड़कों पर किसी भी तरह का कोई भी अवैध अतिक्रमण नही करेगे, अगर कोई ऐसा करता हुआ दुबारा मिला तो कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी ने पुलिस के जवानों के साथ दो पहिया चार पहिया वाहनों की संघन जांच भी की, जांच में चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेक किया गया तो वही दो पहिया वाहन चालकों की जामातलाशी भी की गई। लगातार जिस तरह से पुलिस एक्टिव नज़र आ रही है उससे आमजनमानस में भी इस बात का सुकून है कि पुलिस लगातार जनता के बीच मे और जनता के संपर्क में है। थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने बताया है कि आगमी ईद मिलादुन्नबी का पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट है, क्षेत्र की जनता से अपील है कि आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए इस बात का विशेष ख्याल रखे कि किसी की भावना आहत न हो पुलिस की नज़र सभी पर है माहौल खराब करने वालो से पुलिस कड़ाई से निपटेंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago