पुलिस ने कंटेनर में लदे 27 गोवंश को किया बरामद चालक गिरफ्तार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को पार्सल लिखा एक कंटेनर गोवंश से लदा बिहार की तरफ जा रहा था, अभी यह कपरवार पुलिस चौकी के समीप ही पहुंचा था की पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी का रफ्तार बढाकर भागना चाहा तभी पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को धरदबोचा। जबकि कंटेनर में सवार दो गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे। ततपश्चात बरहज पुलिस द्वारा गौवंश से लदा कंटेनर बरहज कान्हा गौशाला लाया गया लेकिन 2 घंटे तक कान्हा गौशाला पर कंटेनर के साथ गौशाला खुलने का इंतजार करती रही पुलिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कपरवार चौकी पर तैनात पुलिस द्वारा डाक पार्सल लिखी कंटेनर से 27 गोवंश को बरामद करते हुए, चालक को गिरफ्तार कर पशुओं को वृहद कान्हा हाउस मझौली राज को सौपा गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर से पार्सल कंटेनर में पशु भरकर तीन पशु तस्कर बिहार की तरफ जा रहे थे, अभी वह लोग बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार चौकी के पास ही पहुंचे थे की पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया जिस पर चालक गाड़ी को तेजी से भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने चालक के पास से एक कट्टा के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, जबकि चालक से हाथापाई में दो पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। खौदपुर गांव के रहने वाले अपसाद 40, पुत्र इस्तेखार थाना भोट जनपद रामपुर अपने दो साथियों के साथ एक डाक पार्सल गाड़ी से 27 गोवंश को लेकर विहार की तरफ जा था। पुलिस ने चालक के पास से एक कट्ठा के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद कर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

39 minutes ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

58 minutes ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

1 hour ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

1 hour ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

1 hour ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

12 hours ago