महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार का इनामी घोषित गैंगस्टर को सोमवार सुबह धानी से गिरफ्तार किया गया l
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में सर्विलांस की मदद से बृजमनगंज पुलिस ने शातिर अपराधी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी निराला नगर महदेवा बुजुर्ग थाना फरेंदा जनपद महराजगंज को धानी चौराहे से गिरफ्तार किया lअपराधी सौरभ श्रीवास्तव महराजगंज तथा सिद्धार्थनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों से दो पहिया वाहनों की चोरी करके पड़ोसी देश नेपाल में ले जाकर बेच देता था उसके इस कार्य में साथी राम आशीष उर्फ दरबारी तथा मुस्तकीम उर्फ नाटे भी सहयोग करते थे दोनों साथी वर्तमान में जेल में बंद है l
सौरभ श्रीवास्तव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है इसके ऊपर चार मुकदमे पहले से ही दर्ज है। यह सूरत में छिपकर रह रहा था बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा,उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय शर्मा, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव,कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल पवन यादव,उप निरीक्षक अंकित सिंह, कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल चंद्रशेखर, कॉन्स्टेबल राजकुमार के साथ टीम गठित किया गया जैसे ही अपराधी सूरत से वापस आया पुलिस टीम द्वारा धानी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। मु.अ.स. 62/2025 धारा 3(1),2(ख )उ. प्र. गैंगस्टर एक्ट 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…