राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न, व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प

हरिद्वार। ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पुराना रानीपुर मोड़ स्थित होटल हरि में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने की जबकि संचालन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा द्वारा किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने प्रदेशभर के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य व्यापार मण्डल व्यापारी हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रहा है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर हो रहे शोषण की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की नजर बाहरी लोगों द्वारा हरकी पौड़ी के आसपास घाटों और पुलों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर नहीं जाती। यह स्थानीय व्यापारियों के लिए आर्थिक क्षति का कारण बन रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौटाला ने प्रशासन से मांग की कि यदि वे व्यापारियों का सहयोग चाहते हैं तो अविलंब अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। बैठक के दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें संदीप अग्रवाल को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष, बाबू राम को रावली मेहदूद अध्यक्ष, रोहित कुमार को महामंत्री, विजय कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद राठौर को जमालपुर अध्यक्ष, सुबोध शर्मा को प्रदेश सचिव और डॉ. विष्णु दत्त वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि नए पदाधिकारी व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल ने बिजली कटौती की समस्या उठाते हुए इसे व्यापार के लिए बाधक बताया। वहीं प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई और उपाध्यक्ष विजय प्रजापति ने कहा कि प्रदेश भर में व्यापारियों को संगठित कर एक बड़ा सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपक गौनियाल और युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने हरकी पौड़ी पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान स्थानीय जनता और व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वीआईपी मूवमेंट सीसीआर धनुष पुल मार्ग से कराया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो।

बैठक में प्रदेश सचिव जसवंत बिष्ट, उपाध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, चंद्रशेखर गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजेश सुखीजा, हरकी पौड़ी अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री रिक्की अरोड़ा, राज कांडपाल, नितिन शर्मा, कनखल महामंत्री दिनेश कालरा, इकाई अध्यक्ष रवि शर्मा, गोकुल सिंह रावत, रवि जैन, मधुर अरोड़ा, आशीष गौड़, मनोज वशिष्ठ, नरेश चय्याना, मनीष जैन, राजेंद्र पांडे व विशेष गुलाटी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

7 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

9 hours ago