जिले में चोर की चर्चा के बीच पीट रहे निर्दोष

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में इस समय चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है आए दिन किसी न किसी के सुनसान घर और ऐसे घर जिसमे महिलाए रहती है ऐसे घरों को चोर निशाना बना रहे है । पुलिस किसी भी मामले में पर्दाफाश करने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है । सूचना के अनुसार जिले के लार नगर में एक परिवार को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया है इस घर में सिर्फ दो महिलाएं अपने बच्चो के साथ रहती है ।लाखो की चोरी कर चोर फरार होने में सफल हुए है । वही देवरिया से सटे भीखमपुर रोड निकट पिपरपाती में रात लगभग 11:30 बजे वहा के निवासियों ने एक व्यक्ति को चोर समझ पकड़ कर बंधक बना लिया और उसको मारा पीटा भी बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और इस व्यक्ति को देवरिया कोतवाली लाई जहा जांच पड़ताल में पता चला की यह व्यक्ति मजदूरी कर अपना गुजारा करता है कही से मजदूरी कर वापस आ रहा था तभी चोर समझ इस व्यक्ति को लोगो ने पकड़ लिया और इस व्यक्ति के साथ मारपीट कर,बंधक बनाया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago